IND vs SL : भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहाटी में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की। इसी के साथ भारतीय टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त से आगे चल रही है। सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार, 12 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है। पहले मैच में विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल तीनो ने अच्छा प्रदर्शन किया। मगर श्रेयस और केएल राहुल कुछ खास नहीं कर पाए।

ऐसे में भारतीय टीम दूसरे वनडे में कुछ बदलावों के साथ उतर सकती है। ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक लगाया था, लेकिन उन्हें पिछले मैच में मौका नहीं मिला। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के आखरी मुकाबले में शतक जड़ने वाले स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव को भी प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली। ऐसे में दूसरे वनडे में रोहित शर्मा इन दोनों खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं।

IND vs SL : मध्यक्रम में हो सकता है बदलाव
भारतीय टीम के मध्य क्रम में केएल राहुल केकी जगह ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की जगह सूर्यकुमार यादव खेलते हुए नज़र आ सकते हैं। इसके अतिरिक्त रोहित शर्मा टीम में और कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे। गेंदबाजी में एक बार फिर युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को मौका मिल सकता है। हार्दिक पांड्या के बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं आयी है ऐसे में उनपर सभी की नज़रें टिकी होंगी।

आपको बता दें भारतीय टीम ने सितंबर 2017 के बाद से ईडन गार्डन्स पर कोई वनडे मैच नहीं खेला है। काफी लम्बे अरसे के बाद टीम इंडिया इस मैदान पर वनडे मुकाबला खेलने उतरेगी। यहां खेले गए आखरी वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 50 रन से शिकस्त दी थी। टीम इंडिया ने अब तक इस मैदान पर 21 वनडे खेले हैं, जिसमें से 12 में उसे जीत मिली है और आठ मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *