इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जानी वाली टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम के ऐलान के साथ ही टीम की कप्तानी मिशेल सैंटनर के हाथों में आ गई है। भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए मिशेल न्यूजीलैंड टीम का नेतृत्व करेंगे।

टीम में बाएं हाथ के अनकैप्ड स्विंग गेंदबाज बेन लिस्टर को भी जगह दी गई है। इसके साथ ही हेनरी शिपले को भी टीम में जगह मिली है। इस सरीज में जैमीसन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने और बेन सियर्स को चोट के कारण जगह नहीं मिली है। वहीं केन विलियमसन और टिम साउदी को भारत दौरे पर आराम दिया गया है।

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड टी20 टीम
मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चौपमैन, डेन क्लीवर, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *