इंटरनेट डेस्क। भारत ने श्रीलंका को दूसरे वनडे मुकाबले में हराकर सरीज को अपने नाम कर लिया है। तीन मैचों की सीरीज में भारत ने श्रीलंका को हराकर 2-0 से तो बढ़त बना ही ली है साथ ही सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है। श्रीलंका ने भारत को जीतने के लिए 216 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन भारत ने 40 गेंद बाकी रहते ही जीत हासिल कर ली।

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने कुछ बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए है। जानकारी के अनुसार भारतीय टीम की श्रीलंका के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में यह 95वीं जीत है। अब वह किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गई है।

एकदिवसीय मैचों में एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक जीत
95- ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (141 मैच)
95- भारत बनाम श्रीलंका (164 मैच)
92- पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (155 मैच)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *