इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है और इस सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। इस सीरीज को न्यूजीलैंड की टीम भी जितना चाहेगी जिससे की भारत में 34 साल से सीरीज नहीं जितने का सूखा खत्म हो सके।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक भारतीय धरती पर 6 वनडे सीरीज खेली जा चुकी है और उसमें से एक में भी न्यूजीलैंड को जीत नहीं मिली है। दोनों देशों के बीच 1988 में पहली बार वनडे सीरीज की शुरूआत हुई थी। जिसके बाद अब तक न्यूजीलैंड 34 साल में भारत में वनडे सीरीज नहीं जित सका है।

आपकों बता दें की भारतीय टीम इस समय फॉर्म में है हाल ही में टीम ने श्रीलंका को 3 वनडे और 3 ही टी20 मैचों की सीरीज में पराजित किया है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी इस समय फॉर्म में है उसने भी हाल ही में पाकिस्तान को उसके घर में वनडे सीरीज में 2-1 से पराजित किया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *