खेल डेस्क। भारत के स्टार ऑलरांडर अक्षर पटेल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 20 जनवरी, 1994 को हुआ था। अक्षर पटेल की गितनी अब भारत के स्टार खिलाडिय़ों में होने लगी थी।

अक्षर पटेल को बचपन से ही क्रिकेट से बहुत ही प्यार था। इसी कारण तो उन्होंने क्रिकेट की ट्रेनिंग के लिए अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी बीच में ही छोड़ दी थी। आज वह लगभग 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 37 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।

उनका गुजरात के नडियाद में एक लक्जरी डिजाइनर घर है। अक्षर पटेल के पास देश भर में कई रियल एस्टेट संपत्तियां हैं। वह क्रिकेट से मोटी रकम अर्जित करते हैं। उन्हें आईपीएल से भी अच्छा पैसा मिलता है। अक्षर पटेल के पास दुनिया की कुछ बेहतरीन कारें हैं। इनमें मर्सिडीज एसयूवी भी शामिल है। अक्षर पटेल आज भारत के स्टार ऑलराउंडर बन चुके हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *