इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप के बाद दुनिया के दो बेस्ट फुटबॉलर एक बार फिर आमने सामने हुए जी हा और मौका था पेरिस सेंट जर्मेन और रियाद इलेवन के बीच मैच का। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी आमने-सामने हुए।

इस मुकाबले को देखने के लिए बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन भी पहुंचे। उन्होंने इन खिलाड़ियों के साथ मुलाकात भी की जिसकी सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियों सामने आ रहे है। लियोनेल मेसी ने पीएसजी के लिए भाग लिया, वहीं क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रियाद सीजन इलेवन की कप्तानी की।

जानकारी के अनुसार रियाद इलेवन में सऊदी अरब के दो क्लब अल नासेर और अल हिलाल के लिए खेलने वाले प्लेयर्स को जगह मिली थी। अपाकों बता दें की क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल ही अल नासेर के साथ डील की है। उन्हें इसके लिए हर साल 1751 करोड़ रुपए मिलेंगे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *