इंटरनेट डेस्क। तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप ने दोनों देशों को हिलाकर रख दिया है। इस भूकंप से हजारों लोगों काल के गाल में समा गए है तो कही अभी भी मलबे में दबे पड़े है। हालात यह है की लोगों को रात काटने के लिए भी जगह नही है। लेकिन क्या आपकों यह पता है की तुर्की में आए भूकंप के बारे में पहले ही भविष्यवाणी कर दी गई थी।

अगर नहीं है तो आप भी जान लिजिए। जानकारी के अनुसार 4 फरवरी 2023 को नीदरलैंड के रिसर्चर फ्रेंक होगरबीट्स ने एक ट्वीट किया और इसी ट्वीट में उन्होंने कहा था की ;आज नहीं तो कल, जल्द ही तुर्किये, जॉर्डन, सीरिया और लेबनान क्षेत्र में 7.5 तीव्रता का भूकंप आएगा और हुआ भी ऐसा ही।

इस ट्वीट के दो दिन बाद ही 6 फरवरी को सुबह 4 बजे तुर्किये और सीरिया में 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आ गया। लेकिन अब ऐसे ही एक और भविष्यवाणी होगरबीट्स के द्वारा की गई है। जिसमें वो कह रहे है की आने वाले कुछ दिनों में एशिया के अलग-अलग भागों भूकंप आएंगे। पाकिस्तान और अफगानिस्तान से होते हुए हिंद महासागर के पश्चिमी तरफ जमीन में ये हलचल हो सकती है और भारत इनके बीच में होगा। उनका एक वीडियों ये कहते हुए सामने आया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *