इंटरेनट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच जारी यु़द्ध का अंतिम परिणाम तो क्या होगा ये किसी को पता नहीं है लेकिन पिछले 1 वर्ष से चला आ रहा ये यु़द्ध अब और भी घातक होता जा रहा है। इस यु़द्ध में अब तक ना जाने कितने बेकसूर लोग मारे जा चुके है और ना जाने कितने ही आर्थिक रूप से बर्बाद हो चुके है।
ऐसे में एक बार फिर रूस ने यूक्रेन पर जोरदार हमला किया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रूस ने यूक्रेन पर 17 मिसाइलें दाग दीं। बताया जा रहा है की मिसाइलों से रूसी सेना ने यूक्रेन के एनर्जी सेंटर्स को निशाना बनाया। इससे पहले भी रूस ऐसे हमले कर चुका है। लेकिन इतनी मिसाइले एक साथ नहीं दागी।
ये पहला मामला है जब यूक्रेन पर रूस ने एक ही घंटे में 17 मिसाइल दागी हो। जानकारी कें अनुसार हमला शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे से हुआ। निशाना यूक्रेन के जपोरिजिया इलाके को बाया गया है। खार्कीव के मेयर कं मुताबिक रूसी सेना ने अपने हमलों में एनर्जी सेंटर्स को टारगेट बनाया है।
