वाराणसी। उपायुक्त उद्योग अधिकारी ने बताया कि आज 30 मार्च 2023 को शगुन लान, महमूरगंज, वाराणसी में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 के द्वितीय चरण के लाभार्थियों के 06 दिवसीय कौशल उन्नयन प्रशिक्षण के उपरान्त प्रमाण-पत्र एवं टूलकिट वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । दिनांक 23.03.2023 से 28.03.2023 तक दर्जी, नाई, बढ़ई, राजमिस्त्री, लोहार, हलवाई, कुम्हार ट्रेड के आन लाइन चयनित शिल्पियों को यूपी डिजाइन एवं शोध संस्थान, लखनऊ के डिजाइनर / मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
मा० विधायक कैण्ट, वाराणसी, श्री सौरभ श्रीवास्तव, श्रीमती क्षिप्रा शुक्ला ना० अध्यक्ष यूपी डिजाइन एवं शोध संस्थान, लखनऊ, श्री हंशराज विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष, भाजपा, वाराणसी, श्री विद्यासागर राय, महानगर अध्यक्ष, भाजपा, वाराणसी, श्री जगदीश त्रिपाठी, मा० महामंत्री, भाजपा, श्री नवीन कपूर, मा० महानगर महामंत्री, भाजपा, वाराणसी, श्री श्री मोहन कुमार शर्मा, उपायुक्त उद्योग, वाराणसी. श्री अजय कुमार गुप्त, सहायक आयुक्त उद्योग, वाराणसी एवं यूपीआईडी के मास्टर ट्रेनरों श्रीमती लक्ष्मी विश्वकर्मा, श्रीमती साक्षी सिंह, डा० शालिनी सिंह, श्रीमती शिल्पी पटवारी, श्री शत्रुघ्न शर्मा की गरीमामयी उपस्थिति में नाई 75, बढई 50 राजमिस्त्री – 25, हलवाई – 50, लोहार – 50 एवं दर्जी- 400 के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं दर्जी ट्रेड के 400 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं टूलकिट ( सिलाई मशीन ) मा० विधायक कैण्ट- श्री सौरभ श्रीवास्तव एवं गणमान्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा वितरित कराया गया।
कार्यक्रम में मा. विधायक कैंट श्री सौरभ श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए अनेकों योजनाएं संचालित हैं साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी स्वयं शिल्पकारों द्वारा बनाए गए उत्पादों का प्रचार करते हैं। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने प्रदेश सरकार की वित्तीय सहायता योजनाओं में प्रतिभाग कर सभी प्रशिक्षणार्थियों को मेक इन इंडिया एवं स्टार्टअप इंडिया के माध्यम से स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर होने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के आयोजक उत्तर प्रदेश डिजाइन एवं शोध संस्थान लखनऊ की अध्यक्ष श्रीमती शिप्रा शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि वाराणसी के शिल्पकार न केवल अनोखा सामान बनाते हैं बल्कि विश्व विश्वस्तरीय बाजार के अंदर अपनी अनूठी पहचान के लिए भी जाना जाता है।यूपी आई0डी0 आर0 लगातार प्रदेश के पारंपरिक शिल्प कारों को बेहतर डिजाइन और मार्केट के अनुरूप राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार हेतु सामान बनाने एवं बेचने हेतु प्लेटफार्म भी देता है जिससे कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वोकल फॉर लोकल कैंपेन को बढ़ावा दिया जा सके।
अन्त में श्री मोहन कुमार शर्मा, उपायुक्त उद्योग, वाराणसी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *