इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का समय जैसे जैसे निकलता जा रहा है वैसे वैसे ही रोमांच और बढ़ता जा रहा है। रविवार को आईपील का 1000 वां मैच खेला गया। वहीं 16वें सीजन का 42वां मैच मुंबई और राजस्थान के बीच खेला गया। मैच में राजस्थान ने पहले खेलते हुए मुंबई को 212 रन का टारगेट दिया और फिर भी आरआर इस मैच को हार गई।

आपकों बता दें की मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को इस मैच में 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में मुंबई ने सिर्फ 4 विकेट खोकर तीन गेंद शेष रहते ही 214 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इसके साथ ही मुकाबले में रोचक रिकॉर्ड भी बना।

इस रिकॉर्ड के बारे में आपकों बता दें की आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 200 से अधिक रन का स्कोर बनाया और वह मैच हार गई। इससे पहले वह 11 बार 200 से अधिक रन बनाकर मैच को जीतने में कामयाब रही है।

pc-cricketaddictor, hindustan,sportstar

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *