इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के लीग मैच समाप्त होने के बाद आज से क्वालीफायर मुकाबले श् शुरू होंगे। पहला क्वालीफायर मुकाबला आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स गुजरात टाइटंस का सामना करेगी। वैसे दोनों टीमें ही इस समय अच्छा प्रदर्शन कर रही है। लेकिन गुजरात के गिल का सामना करना मुश्किल है।

शुभमन गिल ने पिछले मैच में नाबाद शतक लगाकर विराट कोहली के शतक पर तो पानी फेरा ही साथ ही टीम का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी तोड़ दिया। ऐसे में चेन्नई के लिए गिल टेंशन हो सकते है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्सः एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षाना (इम्पैक्ट प्लेयरः मथीशा पथिराना)

गुजरात टाइटंसः हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, यश दयाल (इम्पैक्ट प्लेयरः दासुन शनाका)

pc-mid-day.com,telanganatoday.com, zee news

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *