खेल डेस्क। चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन का जलवा देखने को मिला है।
उन्होंने मैच के दूसरे दिन आज अपना दोहरा शतक पूरा किया। ईस्ट जोन के कप्तान इशान किशन अपनी इस दोहरी शतकीय पारी में 26 चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने 270 गेंदों में दोहरा शतक लगाया। वह अभी 203 रन बनाकर नाबाद है।वहीं कुमार कुशाग्र ने सिर्फ 128 गेंदों में जबरदस्त शतक जड़ा। फाइनल मैच में कुमार कुशाग्र नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने आए।
उन्होंने ईशान किशन के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 230 रन की साझेदारी की। कुशाग्र 132 बॉल पर 101 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में इस बल्लेबाज ने 8 चौके और पांच छक्के लगाए। कुशाग्र ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का छठा शतक लगाया। समचार लिखे जाने तक ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 550 रन बना लिए हैं। टीम विशाल स्कोर की ओर बढ़ चुकी है।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
