खेल डेस्क। विमेंस एशिया कप में इस बार गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है। श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू के बाद अब पाकिस्तान की नशरा संधू ने अपनी गेंदबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। विमेंस एशिया कप में सोमवार रात पाकिस्तान की नशरा संधू ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट हासिल किए हैं।

नशरा का पाकिस्तान की विमेंस टीम के लिए टी-20 इंटरनेशनल में बेस्ट गेंदबाजी है। इससे पहले 2 सितंबर को श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने इंडोनेशिया के खिलाफ 5 रन देकर 7 विकेट झटककर रिकॉर्ड बनाया था। दुबई में खेले गए ग्रुप-ए के आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हॉन्गकॉन्ग को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

पाकिस्तान ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए, जिसके जवाब में हॉन्गकॉन्ग की टीम 71 रन ही बना सकी। पाकिस्तान से पहले भारत और श्रीलंका ने एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 

PC cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *