इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस खिताबी मैच के शुरू होने के साथ ही कई नए नियम भी शुरू हो जाएंगे। बता दें की इंटरनेशनल क्रिकेट में नए नियम लागू हो चुके है जो सभी टीमों को मानने होंगे।

ये नियम 1 जून से लागू हुए हैं। आपको बता दें की इस महामुकाबले से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट के नियमों में तीन बड़े बदलाव हुए हैं, जो भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में दिखेंगे। सबसे पहले तो अब मैदानी अंपायरों को अपना फैसला तीसरे अंपायर को रेफर करने के लिए सॉफ्ट सिग्नल की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसके साथ ही हेलमेट के लिए ये नियम है
तेज गेंदबाजों का सामना करते समय बल्लेबाज़ को हेलमेट पहना अनिवार्य कर दिया गया है।
तेज गेंदबाज के खिलाफ स्टंप से सटकर विकेटकीपिंग करते समय विकेटकीपर को भी हेलमेट पहना ही होगा।
विकेट के सामने फील्डर बल्लेबाज के बिलकुल नजदीक फील्डिंग कर रहे है तो उन्हें भी हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा।

pc- navbahrat

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *