मीरपुर। बंगलादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून से होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिये लिटन दास की अगुआई में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बताया कि अफगानिस्तान इस मैच के लिये 10 जून को बंगलादेश पहुंचेगी और पांच-दिवसीय मैच मीरपुर के शेर-ए-बंगला स्टेडियम में खेला जायेगा।

विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन चार एकदिवसीय मैचों में बंगलादेश की कप्तानी कर चुके हैं, हालांकि खेल के सबसे लंबे प्रारूप में वह पहली बार टीम की कमान संभालेंगे। बंगलादेश के पूर्णकालिक टेस्ट कप्तान शाकिब अल हसन की उंगली आयरलैंड के विरुद्ध हुई हालिया टेस्ट सीरीज में चोटग्रस्त हो गयी थी, जिसके कारण वह करीब छह हफ्ते तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं।

तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद साइड स्ट्रेन (पस्लियों के नीचे की मांसपेशियों में दर्द) ठीक होने के बाद टीम में लौट रहे हैं, जबकि युवा बल्लेबाज शहादत हुसैन और गेंदबाज मुश्फिक हसन को भी टीम में शामिल किया गया है। दोनों प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अभी तक बंगलादेश के लिये पदार्पण नहीं किया है।

बंगलादेश टीम : लिटन दास (कप्तान), तमीम इकबाल, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, सैयद खालिद अहमद, एबादत हुसैन, तस्किन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, शहादत हुसैन, मुुश्फिक हसन।

Pc:Oneindia Hindi

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *