इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2023 में अपनी चमक बिखरने वाली सीएसके ने आईपीएल के 16वें सीजन में गुजरात को हराकर खिताब को अपने नाम कर लिया। साथ ही पांचवी बार आईपीएल जीतकर मुंबई की बराबरी भी करली। इन सबके बीच बड़ी खबर यह है की सीएसके के ही एक खिलाड़ी की चांदी हो गई है। यानी के उन्हें एक टीम का कप्तान बनाया गया है।

जी हां आईपीएल जीतते ही ऋतुराज गायकवाड़ की लॉटरी लग गई है। महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2023 में पुणे फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपना कप्तान बनाया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में 6 टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट का आयोजन 15 जून से होगा। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा समर्थित टी20 फ्रेंचाइजी लीग में पुणे फ्रेंचाइजी को रिकॉर्ड 14.80 करोड़ रुपये मिले है।

हाल ही में गायकवाड़ ने आईपीएल 2023 के 16 मैचों में 590 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा गायकवाड़ ने भारत के लिए 1 वनडे और 9 टी20 मैच भी खेले हैं।

PC- news 18,latestly.com, ndtv.in

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *