इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम इस इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेल रही है। वहीं टीम के एक खिलाड़ी ने इस फाइनल के बीच शादी भी कर ली है। इस शादी में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी भी शामिल हुए है। जानकारी के अनुसार भारतीय टीम के स्टार तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा शादी के बंधन में बंध चुके है।

जानकारी के अनुसार उन्होंने अपनी गर्लफें्रड रचना से शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरे भी सामने आ गई है। यह फोटो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। इस दौरान कृष्णा और उनकी पत्नी ट्रेडिशनल अंदाज़ में दिखाई दिए।

आपको बता दें की प्रसिद्ध कृष्णा इस समय चोट से जूझ रहे हैं और इसी कारण वो आईपीएल में नहीं खेल पाए। इससे पिछले सीज़न में राजस्थान के लिए खेलते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। वैसे आपको बता दें की कृष्णा ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए वनडे मैच के ज़रिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। कृष्णा ने अब तक 14 एकदिवसिय मैच खेले हैं।

pc- jagran.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *