इंटरनेट डेस्क। विश्व कप की शुरूआत अक्टूबर में होनी है और नंवबर में फाइनल खेला जाना है। इसके लिए शेड्यूल सामने आ चुका है और इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है, और वर्ल्ड कप का पहला मैच 5 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

इसके साथ ही भारतीय टीम का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ 8 अक्टूबर को होगा। लेकिन आज हम यह जानने की कोशिश करेंगे की वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम और कितनी सीरीज खेलेगी और कहा खेलेगी। आपको बता दें कि भारतीय टीम अगले महिने वेस्टइंडीज दौरे पर जा रही है। जहां भारतीय टीम दो टेस्ट सहित 3 एकदिवसीय मैच और 5 टी 20 मैच खेलेगी।

इस दौरे के बाद भारतीय टीम का दौरा आयरलैंड का है जहां भारतीय टीम तीन टी 20 मैचों की सीरीज खेलेगी। वहीं इसके बाद टीम एशिया कप खेलने के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी। वैसे एशिया कप के कुछ मैच पाकिस्तान में भी खेले जाएंगे।

pc-thestatesman.com,pscbrecruitments.org,newagebd.net

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *