इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हो चुकी हैं। इस सीरीज में भारत ने वेस्टइंडीज को 2-1 से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया। आपको बता दें की भारतीय टीम वेस्टइंडीज से वनडे में लगातार यह 13वीं सीरीज जीता है। साथ ही इस मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 200 रनों से हराया।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 351 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम खेलने उतरी तो वह 35.3 ओवर में 151 रन पर ही आल आउट हो गई। आपको बता दें की यह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में भारत की दूसरी बड़ी जीत है। इससे पहले 2018 में भारत ने वेस्टइंडीज को 224 रन से हराया था।

इस मैच में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच विकेट पर 351 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। यह भारत का वेस्टइंडीज में विंडीज के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारत ने 2009 में किंग्सटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ छह विकेट पर 339 रन का स्कोर बनाया था।

PC-www.espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *