इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज टीम ने जीत लिया है। भारत ने इस मुकाबले में चार रनों से मैच गवा दिया और जीता हुआ मैच हार गई। इस मैच में जीत के साथ ही वेस्टइंडीज सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। वहीं इस मैच में हार के साथ ही भारत का पाकिस्तान की बराबरी करने का सपना भी टूट गया।

जी हां भारतीय क्रिकेट टीम का ये 200वां टी20 मैच था। अपने 200वें टी20 मैच में टीम इंडिया पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गई। इतने मैच खेलने वाली टीम इंडिया पाकिस्तान के बाद दूसरी टीम है। हालांकि इस हार के साथ ही भारत का सपना हमेशा के लिए टूट गया। इस मुकाबले में पाक के रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर सकी।

भारत ने अपने पहले, 50वें, 100वें और 150वें टी20 मैच में जीत हासिल की थी। 200वें मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। वहीं पाकिस्तान को अपने पहले, 50वें, 100वें, 150वें और 200वें मैच में जीत मिली है।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *