इंटरनेट डेस्क। भारतीय टी20 क्रिकेट टीम ने जसप्रीत बुमाराह की कप्तानी में पहली सीरीज जीतकर आयरलैंड को हरा दिया है। हालांकि सीरीज का एक और मैच बाकी है, लेकिन भारतीय टीम ने इस सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाली है और उसके साथ ही सीरीज को भी अपने नाम कर लिया है। इस मैच में भारत ने 185 रन बानाए और आयरलैंड स्कोर का पीछा नहीं कर पाया।

इस मैच को भारतीय टीम ने 33 रन से जीता। आयरलैंड की टीम आठ विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी और 33 रन से मैच हार गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 58 रन ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाए। वहीं संजू सैमसन ने 40 और रिंकू सिंह ने 38 रन का योगदान दिया।

वहीं बात आयरलैंड की करें तो बैरी मैकार्थी ने दो विकेट लिए। आयरलैंड के लिए एंड्रयू बालबर्नी ने 72 रन बनाए। जबकी बालबर्नी के अलावा मार्क अडायर 23, कर्टिस कैंफर 18 और जॉर्ज डॉकरेल 13 रन ही दहाई का आंकड़ा छू सके। वहीं भारत की और से जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए। वहीं आज एशिया कप के लिए भी टीम का ऐलान होगा। ऐसे में खबरें है की बुमराह को टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *