इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाज गुरबाज ने कमाल कर दिया। उन्होंने इस मैच में 151 रन की पारी खेली और कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। हालांकि उनकी टीम मैच नहीं जीत पाई लेकिन पाकिस्तान को मैच जीतने में पसीने आ गए।

इस मैच में गुरबाज ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब गुरबाज वनडे क्रिकेट में सबसे तेज गति से पहले 5 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। बाबर आजम ने अपने पहले 5 वनडे शतक 25 पारियों में लगाए थे, लेकिन अब गुरबाज ने सिर्फ 23 पारियों में ही ये कमाल कर दिया और लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए।

इस मामले में पहले नंबर पर क्विंटन डिकॉक हैं जिन्होंने 19 पारियों में पहले 5 वनडे शतक लगाए थे। उनके साथ पहले नंबर पर संयुक्त रूप से पाकिस्तान के इमाम-उल-हक हैं। उन्होंने भी 19 पारियों में यह कमाल किया था।

PC-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *