इंटरनेट डेस्क। एशिया कप 2023 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद सुपर-4 मैचों शुरूआत हो चुकी है। बता दें की भारतीय टीम को इस सुपर-4 में अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेलना है। लेकिन यहां है की बारिश रूकने का नाम नहीं ले रही है। भारत के अब तक के दो मैचों में बारिश हो चुकी है।

वहीं सुपर 4 के 10 सितंबर को होने वाले मुकाबले पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो कोलंबो में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश जारी है, ऐसे में इसका असर पल्लेकेले से कोलंबो पहुंची भारतीय टीम की तैयारियों पर भी देखने को मिला। यहां टीम इंडिया को प्रैक्टिस करने में भी परेशानी आ रही है।

बता दें की कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 9 सितंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जाएगा। उसके बाद 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच यहीं मैच खेला जाएगा। वहीं इस मैच को लेकर टीम इंडिया अपनी तैयारी पुख्ता रखना चाहती है, लेकिन बारिश की वजह से खिलाड़ी प्रैक्टिस भी नहीं कर पा रहे हैं।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *