इंटरनेट डेस्क। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। बता दें की इस सीरीज के बाद दानों टीमें विश्वकप खेलने के लिए भारत आएगी। वहीं गुरूवार को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया लेकिन साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान ने एक रिकॉर्ड बना डाला।

टीम के कप्तान तेंबा बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में नाबाद शतक लगाया। उनकी इस पारी के दम पर साउथ अफ्रीका टीम 49 ओवर में 222 रन तक पहुंच सकी। बता दें की बावुमा ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया जबकि यह उनके वनडे क्रिकेट करियर का पांचवां शतक था।

इस शतक के साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को भी पीछे छोड़ दिया। बता दें की तेंबा बावुमा ने बतौर कप्तान वनडे प्रारूप में साल 2023 में अपना तीसरा शतक लगाया है और बाबर आजम व साई होप को पीछे छोड़ दिया। बाबर और साई होप ने बतौर कप्तान साल 2023 में अब तक दो-दो शतक लगाए हैं। तीसरा शतक लगाकर तेंबा 2023 में अब तक बतौर कप्तान वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पहले नंबर पर आ गए।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *