इंटरनेट डेस्क। वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज खेली जानी है। ऐसे में इंग्लैंड ने वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। बता दें की टीम में बल्लेबाज़ हैरी ब्रुक को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज़ के लिए टीम में शामिल किया गया है। इस सीरीज में ब्रुक को टीम में शामिल करना ये दिखाता है की उनके लिए अभी वर्ल्ड कप के दरवाजे खुले है।

वहीं बता दें की बु्रक को इंग्लैंड ने 20 सितंबर से आयरलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज़ में भी टीम में शामिल किया हैं। दोनों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज़ खेली जाएगी। बता दें की इंग्लैंड ने वनडे वर्ल्ड कप के लिए जारी कि गई अस्थाई स्क्वाड में हैरी बु्रक को जगह नहीं दी थी।

हालांकि इन दोनों सीरीज में अगर बु्रक प्रदर्शन अच्छा रहता है तो उनके पास अभी भी वर्ल्ड कप टीम में शामिल होने का मौका है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या ब्रुक को वर्ल्ड कप के स्थाई स्क्वाड में जगह मिलती है या नहीं।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *