इंटरनेट डेस्क। भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत आज से होने जा रही है। तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज मोहाली में खेला जाएगा। ऐसे में सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी होंगी और वो इसलिए की ये दोनों 14 महीने बाद टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं।

लेकिन अब जो बड़ी खबर है वो ये है की कोहली निजी कारणों से सीरीज के पहले मैच में नहीं खेलेंगे। ऐसे में उनके फैंस के लिए ये एक बड़ा झटका हो सकता है। ऐसे मे आज भारत की टीम कोहली के बिना मैदान में उतरेगी।

बता दें की जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए यह आखिरी सीरीज है। इससे अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले विश्व कप के लिए टीम तैयार करने में मदद मिलेगी।

pc-espncricinfo.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारावाटसएपचैनल फोलो करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *