इंटरनेट डेस्क। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अफगानिस्तान सीरीज से छुट्टी लेकर सर्जरी करवाई है। अब जाकर खुलासा हुआ है की वो अफगानिस्तान के खिलाफ क्यों नहीं खेले। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सूर्यकुमार ने हर्निया की सर्जरी करवाई है जो सफल रही।

उन्होंने बुधवार 17 जनवरी को हॉस्पिटल-बेड पर लेटे अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को इस बारे में अपडेट दिया। बता दें की टी20 वर्ल्ड कप से पहले उन्होंने ये सर्जरी करवाई है ताकी बाद में कोई परेशानी ना हो।

जानकारी के अनुसार भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा की उन्होंने ;स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी करा ली है। वह पिछले महीने साउथ अफ्रीका के दौरे के दौरान चोटिल हो गए थे, दुनिया के टॉप टी20 बल्लेबाज ने जर्मनी में सर्जरी कराई और उन्हें इससे पूरी तरह उबरने में कम से कम एक महीना लगेगा।

PC-twitter.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *