इंटरनेट डेस्क। आपने कभी भी ये नहीं सुना होगा की कोई गेंदबाज किसी बल्लेबाल का रिकॉर्ड तोड़ता हो या फिर उसकी बराबरी करता हो। लेकिन इस बार ये हुआ हैं, एक तेज गेंदबाज ने बल्लेबाज के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है और वो कोई और नहीं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी है।

उन्होंने बल्लेबाजी में भी कई बैटर्स के छक्के छुड़ा दिए हैं। दुनिया में सिर्फ छह बैटर ही ऐसे हैं, जिन्होंने टेस्ट में टिम साउदी से ज्यादा छक्के लगाए हैं और अब इस मामले में उनका नंबर है। बता दें की इस कीवी क्रिकेटर टिम साउदी ने शुक्रवार को ब्रायन लारा के एक रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है।

साउदी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस समय टेस्ट मैच खेल रहे हैं। यह टिम साउदी का 100वां टेस्ट मैच भी है और साउदी ने इस मैच में बैटिंग करते हुए 20 गेंद पर 26 रन बनाए और इस 26 रन की पारी में 2 चौके और एक छक्का लगाया। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में ब्रायन लारा की बराबरी कर ली। साउदी और लारा अब सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में संयुक्त रूप से सातवें नंबर पर हैं।

pc-espncricinfo.com

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएपचैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *