खेल डेस्क। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल के 17वेंं संस्करण में अपने बल्ले का जलवा दिखाने के लिए तैयारियां कर रहे हैं। खबरों के अनुसार, ऋषभ पंत आईपीएल 2024 के जरिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं।

खबरों के अनुसार, पंत को इस संबंध में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी की ओर से ग्रीन सिग्नल मिल चुका है। भारत का ये स्टार विकेटकीपर दिसंबर 2022 में एक भीषण कार दुर्घटना के बाद से क्रिकेटर से दूर है। भले ही ऋषभ पंत को आईपीएल खेलने के लिए ग्रीन सिग्नल मिल चुका है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल ने इस विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए आगामी टी20 विश्व कप खेलने के लिए एक शर्त रखी है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने इस संबंध में जानकारी दी है। खबरों के अनुसार, शाह ने पंत को लेकर कहा कि वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। अगर वह टी20 विश्व कप खेल सके तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात होगी। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने इस संबंध में कहा कि अगर वह कीपिंग कर सके तो वह विश्व कप खेल सकते हैं।

PC:espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएपचैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *