इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का नया सीजन शुरू होने जा रहा हैं और इस सीजन के शुरू होने से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स को झटके पर झटका लग रहा है। हैरी ब्रुक के टीम का साथ छोड़ देने के बाद अब एक और गेंदबाज चोटिल हो गया है। जी हां साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी भी टीम से बाहर हो गए हैं और इसका कारण चोट है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो लुंगी एनगिडी को साउथ अफ्रीका की टी20 लीग के दौरान एड़ी में चोट लगी थी। इसके बाद से ही वह मैदान से बाहर हैं। वह बीते एक महीने में कोई मैच नहीं खेले हैं। उन्होंने अपना पिछला मैच एसए20 के लिए पार्ल रॉयल्स के लिए खेला था। ऐसे में उनकी चोट सही नहीं होने के कारण वो आईपीएल से बाहर हो गए है।

बता दें की अब दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर मेकगर्क को 50 लाख रुपए में लुंगी का रिपलेसमेंट बनाया है। बिग बैश लीग में जैक फ्रेजर का शानदार खेल देखकर उन्हें टीम में मौका दिया गया है।

pc- bhaskar

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएपचैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *