खेल डेस्क। वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपने अभिनय की शुरुआत पांच जून आयरलैंड के खिलाफ करेगी। टी20 विश्व कप 2024 के भारतीय टीम के पहले ही मैच में पूर्व कप्तान विराट कोहली के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

उन्हें ये रिकॉर्ड बनाने के लिए दस रनों की ही जरूर है। टी20 विश्व कप में एक हजार से भी अधिक रन बनाने वाले विराट कोहली के पास इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोडऩे का मौका होगा।

महेन्द्र सिंह धोनी ने डेथ ओवरों में बनाए हैं इतने रन
महेन्द्र सिंह धोनी के नाम डेथ ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। एमएस धोनी ने अपने टी20 विश्व कप कॅरियर के 33 मैचों डेथ ओवरों में 157.8 के स्ट्राइक रेट से 311 रन बनाए हैं। विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली इस मामले में धोनी से केवल 9 रन पीछे हैं।

दाएं हाथ के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने अब तक टी20 विश्व कप के इतिहास में 27 मैचों में डेथ ओवरों में 302 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 194.8 रन रहा है। 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ डेथ ओवरों तक क्रीज पर रहने के दौरान केवल 10 रन बनाते ही वह महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

विश्व कप में ऐसा रहा है विराट कोहली का रिकॉर्ड
टी20 विश्व कप में विराट कोहली ने 27 मैचों में 81.5 के अविश्वसनीय औसत से सर्वाधिक 1,141 रन बनाए हैं। वह इस टूर्नामेंट में श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने के बाद एक हजार रन पूरे करने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज भी हैं। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ये रन केवल 25 पारियों में बनाए हैं। हालांकि वह अभी तक टी20 विश्व कप में शतक नहीं लगा पाए हैं। उन्होंने 14 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 89 रन रहा है।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *