खेल डेस्क। भारत की दो बार की विश्व चैम्पियन टीम के कप्तान रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में अपने शानदार खेल से विशेष पहचान बनाई है। कुछ ही दिनों बाद उनका जन्मदिन आने वाला है। उनका जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, बिहार (वर्तमान झारखंड) में एक हिंदू राजपूत परिवार में पान सिंह और देवकी देवी के घर हुआ था। धोनी की एक बहन और एक भाई हैं। आज हम हम आपको एमएस धोनी से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा।

आज हम आपको एमएस धोनी की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, एमएस धोनी 127 मिलियन डॉलर (1040 करोड़ रुपए भारतीय रुपए) की संपत्ति के मालिक होने का अनुमान है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके एमएस धोनी अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हैं। वह पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। उन्हें माही के नाम से भी जाना जाता है। पिछले कुछ सालों में धोनी की कुल संपत्ति में 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

4 करोड़ रुपए रुपए से अधिक है मासिक आय
पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह की मासिक आय 4 करोड़ रुपए रुपए से अधिक है। वह एक साल में 50 करोड़ रुपए से अधिक कमाते हैं। उन्हें आईपीएल से 12 करोड़ रुपए का वेतन मिलता है। वह विज्ञापनों से भी मोटी कमाई करते हैं। धोनी ने अपने जीवन पर आधारित फिल्म से भी 30 करोड़ रुपये की भारी भरकम कमाई की है।

देहरादून में 17.8 करोड़ रुपए का एक आलीशान घर
एमएस धोनी माही के पास देहरादून में एक आलीशान घर है, जिसे उन्होंने साल 2011 में खरीदा था और इस घर की अनुमानित कीमत करीब 17.8 करोड़ रुपए है। उनके पास कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टी भी हैं।

पास में हैं ये महंगी कारें
पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज एसएस धोनी के पास हम्मर, पोर्श 911, ऑडी, मर्सिडीज, मित्सुबिशी पजेरो, रेंज रोवर और कई महंगी कारें हैं। धोनी का बाइक के प्रति प्यार छिपा नहीं है, उनके पास कई महंगी बाइक भी हैं।

PC:espncricinfo
PC:अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *