खेल डेस्क। देश के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल इस बार विम्बलडन पुरूष एकल मुख्य में भारत की ओर से चुनौती पेश करेंगे। वह पहली बार विम्बलडन पुरूष एकल मुख्य ड्रॉ में खेलेंगे। आज से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में सुमित नागल को मुश्किल ड्रॉ मिला है, जिसमें पहले दौर में उनका सामना सर्बिया के मियोमिर केसमानोविच से होगा।

दुनिया के 72वें नंबर के खिलाड़ी भातर के सुमित नागल की राह कठिन इस कारण से भी है कि दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी इटली के यानिक सिनेर भी इसी ड्रॉ में हैं। सुमित नागल की तीसरे दौर में यानिक सिनेर से टक्कर हो सकती है।

पहले दौर की बाधा पार करना नहीं है आसान
नागल के लिए सर्बिया के मियोमिर केसमानोविच के खिलाफ पहले दौर की बाधा पार करना भी आसान नहीं होगा। भारतीय खिलाड़ी का सामना रैंकिंग में अपने से 20 पायदान ऊंचे खिलाड़ी से है। वह नागल को चार साल पहले जर्मनी के कोलोन में हरा चुके हैं। आपको बता दें कि सुमित नागल ने इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के मुख्य ड्रॉ में प्रवेश करके पहले दौर में 31वीं वरीयता प्राप्त कजाखस्तान के अलेक्जेंडर बुबलिक को मात देकर बड़ा धमाका किया था। वह चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर जीतकर रैंकिंग में शीर्ष 100 में जगह बना चुक हैं।

पुरूष युगल में भारत कीचुनाती पेश करेंगे रोहन बोपन्ना
पुरूष युगल में भारत ओर से रोहन बोपन्ना चुनातीन पेश करेंगे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन के साथ जोड़ी बनाई है, जिनका सामना फ्रांसके एड्रियन मानारिनो और जियोवान्नि एम पेरिकार्ड से होगा। बोपन्ना और एबडेन पिछले साल विम्बलडन सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुक हैं।

PC:indiatoday
PC:अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *