खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण की नीलामी में इस बात विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर पैसों की बारिश होने की उम्मीद है। ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन नहीं किया है। अब पंत नीलामी में उतरेंगे। न्यूूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में पंत ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है।

अब चेन्नई सुपर किंग्स सहित कई टीमों की पंत पर नजर है। सीएसके ने मेगा ऑक्शन से पहले अपने 5 खिलाड़ी रिटेन कर दिए है। उसने ऋतुराज, जडेजा, शिवम दूबे, मथीश पथिराना और धोनी अपनी टीम में बरकरार रखा है।

खबरों के अनुसार, सीएसके अब ऋषभ पंत पर ऑक्शन में दांव खेल सकती है। धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ऋषभ पंत के ऊपर 20 करोड़ के लगभग बोली लगा सकती है। वहीं ये टीम रविचंद्रन अश्विन को एक बार फिर टीम में जगह दे सकती है। वहीं डेवोन कॉन्वे के लिए टीम राइट टू मैच कार्ड का उपयोग कर सकती है। अब देखने वाली बात होगी कि टीम किन-किन खिलाडिय़ों पर बोली लगती है।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *