
वाराणसी, 4 जुलाई 2026:* जय श्री कृष्णा फाउंडेशन (JSK) के 16वें स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय ‘पंचामृत उत्सव 2026’ के समापन समारोह में शामिल होने बॉलीवुड अभिनेत्री *भाग्यश्री* काशी पधारीं। JSK परिवार ने उनका पारंपरिक एवं भव्य स्वागत किया।JSK के संस्थापक संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्यों ने माला, बुके, शाल, पुष्प वर्षा एवं _हर-हर महादेव_ के उद्घोष के साथ भाग्यश्री जी का अभिनंदन किया। JSK की महिला सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह एवं काशी की प्रसिद्ध _बनारसी साड़ी_ भेंट की। उनके साथ उनके पतिदेव हिमालय जी का भी सभी ने गर्मजोशी से स्वागत किया _भाग्यश्री जी ने कहा_, “काशी की धरती पर आना सौभाग्य है। JSK परिवार पिछले 16 वर्षों से जिस सेवा, संस्कार और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है, वो अनुकरणीय है। पंचामृत उत्सव में शामिल होकर मैं धन्य महसूस कर रही हूं। बाबा विश्वनाथ एवं माँ गंगा का आशीर्वाद JSK पर सदा बना रहे।”_JSK संस्थापक संजीव अग्रवाल ने कहा_, “भाग्यश्री जी भारतीय संस्कारों की प्रतीक हैं। पंचामृत के पांच तत्वों में ‘व्यक्तित्व’ का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनसे बेहतर कोई नहीं। उनका आना JSK के प्रत्येक सदस्य के लिए प्रेरणा है।”इस अवसर पर संस्था के संस्थापक श्री संजीव अग्रवाल, श्री अरविंद जैन, श्री राजीव गुप्ता (AGR), श्री प्रेमचंद केसरी, श्री चंद्र प्रकाश सिंह, श्री रितेश अग्रवाल शिवपुर, श्री राकेश अग्रवाल, श्री शरद केसरी, श्री रमेश सेठ, डॉ. वीरेंद्र केसरी, श्री मुन्ना चौरसिया, श्री राघवेंद्र रस्तोगी, श्री नितेश सिंह, श्री प्रदीप मल्होत्रा, श्री विनय गिरी, श्री शुभो घोष, दिव्या अग्रवाल, मोनिषा केसरी, आकांक्षा मिश्रा, सीमा श्रीवास्तव, अभिलाषा अग्रवाल, उषा जैन, रश्मि केसरी, अर्चना केशरी, दीप्ती सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे ।।
