वाराणसी । नाजिया इलाही खान द्वारा पैगम्बर हज़रत मोहम्मद सल्लाहु अलैहि वसल्लम के शान में की गई गुस्ताखी भरी टिप्पणी के विरोध में आज राष्ट्रीय पसमांदा सेवा समिति ने वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस आयुक्त से तत्काल FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। राष्ट्रीय पसमांदा सेवा समिति के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने एक सुर में कहा – “नबी की इज्जत पर समझौता नहीं, लड़ाई कानून से लड़ेंगे।”मोहम्मद बाबर, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय पसमांदा सेवा समिति ने कहा कि, “नाजिया इलाही खान की गुस्ताखी ने 25 करोड़ हिंदुस्तानी मुसलमानों के दिल को छलनी कर दिया है। ये करोड़ों लोगों की रूह पर हमला है। मुस्लिम समाज अपनी रूह पर हमला कभी बर्दाश्त नहीं करता। मैं नाजिया इलाही खान से पूछता हूं – आप इस देश की गंगा-जमुनी तहजीब में जहर क्यों घोल रही हैं? हम 85% पसमांदा समाज आपको मुल्क की फिजा खराब करने नहीं देंगे। यहां नफरत से नहीं, मोहब्बत से कुर्सी मिलती है। हमने कमिश्नर को ज्ञापन देकर BNS की धारा 298, 299, 302 के तहत FIR की मांग की है। हम हिंसा में नहीं, संविधान में विश्वास रखते हैं।”_खुर्शीदा बानो, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय पसमांदा सेवा समिति ने कहा की, “एक महिला होकर नाजिया इलाही खान ने दूसरी महिलाओं की भावनाओं को कुचला है। हमारे नबी की इज्जत हमारे लिए जान से बढ़कर है। पसमांदा समाज की माताएं-बहनें आज आहत हैं। हम मांग करते हैं कि 24 घंटे में FIR हो और आरोपी को गिरफ्तार कर सार्वजनिक माफी मंगवाई जाए। हम शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की लड़ाई लड़ेंगी।”फकीर अली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय पसमांदा सेवा समिति व ग्राम प्रधान धन्नीपुर ने कहा की, “इमाम हुसैन ने हक के लिए कुर्बानी दी थी। आज नाजिया इलाही खान ने हमारे नबी की तौहीन करके पूरे समाज का दिल दुखाया है। धन्नीपुर समेत पूरे पसमांदा समाज में आक्रोश है। प्रशासन तुरंत एक्शन ले, वरना हम गांधी के रास्ते पर शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे। ये नफरत की सियासत अब नहीं चलेगी।”_मोहम्मद शमशाद, राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्रीय पसमांदा सेवा समिति ने कहा कि, “BNS में धार्मिक भावना आहत करने के लिए सख्त कानून है। धारा 298, 299, 302 गैर-जमानती हैं। नाजिया इलाही खान ने सोच-समझकर नफरत फैलाई है। पुलिस को चाहिए कि आपत्तिजनक वीडियो हटवाए और आरोपी को गिरफ्तार कर मिसाल कायम करे। ताकि भविष्य में कोई हमारे नबी के बारे में गलत बोलने की हिमाकत न करे।”_हाजरा खातून, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय पसमांदा सेवा समिति उत्तर प्रदेश ने कहा कि, “अगर नाजिया इलाही खान को लोगों के दिल में जगह बनानी है तो दलित की झोपड़ी में जाएं, पिछड़े के बच्चे को स्कूल पहुंचाएं, मुस्लिम मां का आंसू पोछें, हिंदू किसान का दर्द समझें। तभी वो सच में ‘रहनुमा’ कहलाएंगी। नफरत से नहीं, सेवा से नेता बनते हैं। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि महिलाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए तुरंत कार्रवाई हो।”_राष्ट्रीय पसमांदा सेवा समिति ने अल्टीमेटम दिया कि यदि 24 घंटे में FIR दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं हुई तो राष्ट्रीय पसमांदा सेवा समिति प्रदेशव्यापी शांतिपूर्ण आंदोलन करेगी। समिति ने दोहराया कि “हमारा मकसद सिर्फ न्याय है, हम हिंसा के खिलाफ हैं ।।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *