इंटरनेट डेस्क। मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के ट्रेड की खबरों के बीच एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि हार्दिक पांड्या ट्रेड डील के जरिए किसी दूसरी टीम में नहीं जाएंगे। वह आईपीएल के आगामी संस्करण में भी मुंबई इंडियंस में ही रहेंगे। हालांकि, उनसे कप्तानी छीन ली जाएगी। खबरों की मानें तो मुंबई इंडियंस ने कप्तान बदलने का मूड बना लिया है।
नए कपतान के चयन में रोहित शर्मा की अहम भूमिका होगी। खबरों की मानें तो जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा में से किसी एक को पांच बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिल सकती है। तिलक वर्मा भारत की टी20 टीम के उपकप्तान हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस द्वारा उन्हें नया कप्तान बनाए जाने की संभावना है।
आगामी समय ही बताएगा कि मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी को लेकर क्या निर्णय लेती है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियसं का आईपीएल में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
