खेल डेस्क। साउथ अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने टी20 क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर की बराबरी कर ली है।
कैरेबियन प्रीमियर लीग के जारी सीजन का 23वां लीग मुकाबला सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स और बारबाडोस ट्राइडेंट्स के बीच में खेला गया। बारबाडोस ट्राइडेंट्स की ओर से क्विंटन डी कॉक ने 57 गेंदों में 106 रनों की शतकीय पारी खेली। इस पारी के दम पर उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने के मामले में विराट कोहली और डेविड वार्नर के बराबर की।
डी कॉक का ये क्रिकेट के इस फॉर्मेट में दसवां शतक है। इससे वहले कोहली और वार्नर भी इतने-इतने शतक लगा चुके हैं। इस लिस्ट में क्रिस गेल पहले नंबर पर तो वहीं बाबर आजम दूसरे नंबर पर हैं। क्रिस गेल ने अपने टी20 कॅरियर में सबसे ज्यादा 22 शतक लगाए हैं। वहीं बाबर आजम अब तक 13 शतक लगा चुके हैं।
PC:cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
