खेल डेस्क। ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन को चार विकेट से शिकस्त दी। सेंट्रल जोन की दूसरी पारी 158 रन पर सिमट गई। ईस्ट जोन को टेस्ट मैच जीतने के लिए 159 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उसने छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
ईस्ट जोन की ओर से उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी दूसरी पारी में 40 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए। ईशान किशन ने नाबाद 39 रन बनाकर अपनी टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया। सेंट्ल जोन की ओर से हर्ष दुबे ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। इससे पहले सेंट्रल जोन की शुरुआत खराब रही। टीम 95 रन तक 7 विकेट गंवा द ए थे।
इसके बाद अरशद खान ने लोअर ऑर्डर के साथ मिलकर टीम को 150 रन के पार पहुंचाया। अरशद खान ने 25 और हर्ष दुबे ने 24 रन की पारी खेली। ईस्ट जोन की ओर से मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। मोहम्मद शमी भी 3 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे।
PC: bhaskar, cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
