खेल डेस्क। हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स लम्बे समय के बाद एक बार फिर से बिग बैश लीग के आगामी सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे। इस दिग्गज ने लीग में खेलने के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ करार किया है। वह लगभग 12 साल के बाद बिग बैश लीग में खेलते नजर आएंगे।
स्टोक्स ने बीबीएल में साल 2014-15 में मेलबर्न रेनेगेड्स का प्रतिनिधित्व किया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जानकारी दी कि बेन स्टोक्स आगामी बीबीएल सीजन के लिए आधिकारिक रूप से एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम से जुड़ गए हैं।
वह पूरे टूर्नामेंट के दौरान खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे और इस सीजन के लिए उन्हें करीब AUD $500,000 (लगभग 5 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर) यानी 3.41 करोड़ रुपए का वेतन मिलेगा। माना जा रहा है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब बेन स्टोक्स अब इंडियन प्रीमियर लीग में भी पूरे सीजन के दौरान खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
