खेल डेस्क। भारतीय स्पिन गेंदबाज मानव सुथार ने एक बार फिर से शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका की पहली पारी में तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए हैं।

भारत के नौ विकेट पर 503 रन के जवाब में श्रीलंका ने तीसरे दिन समाचार लिखे जाने तक आठ विकेट गंवाकर 260 रन बना लिए हैं। उसे अभी भी फॉलोऑन बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। मानव सुथार ने नुवांथा केशरा को आउट कर श्रीलंका को आठवां झटका दिया। नुवांथा ने 18 रनों की पारी खेली।

श्रीलंका की ओर से एक बार फिर से सोनल दिनुशा ने शानदार पारी खेली। वह 81 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। जबकि पसिंदु सूरियाबंदारा ने अपनी टीम के लिए 80 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। भारत की ओर से मानव सुथार ने 83 रन देकर तीन विकेट झटके हैं। प्रसिद्ध कृषणा भी तीन विकेट अपने नाम करने में सफल रहे हैं। एक-एक विकेट रवीन्द्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को मिला। मानव सुथार का अभी तक सीरीज में प्रदर्शन अच्छा रहा है।

PC:  cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *