खेल डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन के स्टेडियम में टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले के तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर पाकिस्तानी टीम अपनी दूसरी पारी में 449 रन बनाकर ढेर हुई। इससे मेजबान टीम को जीत हासिल करने के लिए चौथी पारी में 130 रनों का टारगेट मिला।
पाकिस्तान की ओर से डेब्यू टेस्ट मुकाबला खेल रहे तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने तूफानी बल्लेबाज से वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की बराबरी की। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 453 रन बनाने के साथ बड़ी बढ़त हासिल की थी। इसके बाद तीसरे दिन के खेल में 312 के स्कोर तक पाकिस्तान ने 7 विकेट गंवा दिए थे, जिससे उस पर पारी से हार का खतरा मंडरा था, ऐस में रजाउल्लाह ने एक छोर को संभालने के साथ आक्रामक बैटिंग की।
उन्होंने मोहम्मद अब्बास के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी कर पाकिस्तान को पारी की हार से बचाया। रजाउल्लाह ने केवल 63 गेंदों का सामना करते हुए 81 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 9 छक्के लगाए। इसी के साथ रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। इससे पहले पहले साल 2008 में टिम साउदी ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू की एक पारी में 9 छक्के लगाए थे।
रजाउल्लाह ने टेस्ट डेब्यू में पाक की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाया
पाकिस्तान गेंदबाज रजाउल्लाह ने बर्मिंघम टेस्ट में पाकिस्तान की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अपनी फिफ्टी सिर्फ 43 गेंदों में पूरी कर ली थी। इससे पहले यह रिकॉर्ड फहीम अशरफ के नाम पर था, जिन्होंने साल 2018 में आयरलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट पारी में 52 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
