खेल डेस्क। संजू सैमसन (22 बॉल पर 57 रन) की तूफानी पारी के दम पर भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मैच में अफगानिस्तान को सात विकेट से शिकस्त दी। इस जीत से भारत ने सीरीज पर कब्जा भी कर लिया है। मैच में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी। जवाब में टीम इंडिया ने 14.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैच में फिफ्टी लगाने सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर रोहित शर्मा के क्लब में जगह बनाई। संजू सैमसन बतौर ओपनर टी-20 इंटरनेशनल मैचों में हजार रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। केएल राहुल, शिखर धवन और अभिषेक शर्मा भी भारत की ओर से बतौर ओपनर टी20 क्रिकेट में एक हजार से अधिक रन बना चुके हैं। 

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार 10वां टी-20 मैच जीता
टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार 10वां टी-20 मैच जीता। यह भारत का किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा टी-20 जीत का रिकॉर्ड है। इसके साथ ही अफगानिस्तान के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। उसने भारत के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा टी-20 मैच हारने के अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अफगानिस्तान ने इससे पहले 2010 से 2026 के बीच भारत के खिलाफ लगातार 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। भारत और आफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मैच कल खेला जाएगा। टीम इंडिया क्लीन स्वीप के लख्य से मैदान में उतरेगी। 

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *