इंटरनेट डेस्क। इन दिनों ईरान-इजरायल के बीच संघर्ष जारी है। ईरान की ओर इस देश पर हमले किए गए हैं। दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच इजरायल ने अपने दोस्त भारत से सहायता की अपील की है।

नई दिल्ली में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने इस संबंध में बड़ी बात कही है। नाओर गिलोन ने कहा कि हम पश्चिम एशिया में शांति के लिए भारत से ईरान को रोकने की उम्मीद करते हैं।

नाओर गिलोन ने इस दौरान यहां तक बोल दिया कि नई दिल्ली एक मित्र के रूप में कदम उठाए और इजरायल पर ड्रोन और मिसाइलों के हमले के बाद तेहरान को पश्चिम एशिया को अस्थिर करने से रोके।

इजरायली दूतावास में गिलोन ने ईरानी हमले को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इजरायल के राजदूत ने कहा कि इजरायल मजबूत और लचीला है और अगर जरूरत पड़ी तो वह हालिया हमले के बाद ईरान का मुकाबला करेगा। गौरतलब है कि सीरिया में हुए हमले के बाद से ही दोनों के बीच का तनाव बढ़ गया है।

PC:abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *