इंटरेनट डेस्क। ईरान और इजरायल जारी संघर्ष कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इससे दुनिया के कई देशों की चिंता बढ़ती नजर आ रही हैं। ये विवाद भारत के लिए भी बड़ी चिंता का कारण बन सकता है। विशेषज्ञों की ओर से इस संबंध में बड़ी बात कही गई है।

उनका माना है कि ईरान और इजरायल के बीच चल रहा संघर्ष भारत की चिंता बढ़ा सकता है। दोनों देशों के बीच जारी विवाद के बीच अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य बंद किया, तो कच्चे तेल और एलएनजी की कीमतों में इजाफा हो सकता है। भारत जैसे कई देश देश जलडमरूमध्य रूट के जरिए सऊदी अरब, इराक और यूएई से कच्चा तेल आयात करते हैं। ऐसा होता है तो ये भारत के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।

आपको बात दें कि ईरान ने द्वारा इजरायल पर ड्रोन और राकेट हमले किए जाने के बाद इजरायल की ओर से मिसाइल दागकर जवाबी कार्रवाई की गई है। दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हो रहा है। इसकी कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई हैं।

PC:ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *