इंटरनेट डेस्क। ईरान-इजरायल के बीच का विवाद समाप्त होने के अभी संकेत नहीं मिल रहे हैं। दोनों ही पक्षों के बीच अभी जुबानी प्रहार जारी है। अब इजरायल को पाकिस्तान की धरती से धमकी मिली है। पाकिस्तान के दौरे पर गए ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने ये धमकी दी है। खबरों के अनुसार, ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने लाहौर में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बयान दिया कि अगर इजरायल ने कोई बड़ा हमला किया तो ईरान उसे तबाह कर देगा।

राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने इस दौरान बोल किदया कि अगर हमला होता है तो जायोनी शासन के पास कुछ भी नहीं बचेगा। ईरान की ओर से फिलिस्तीनी प्रतिरोध का समर्थन जारी रखा जाएगा।

आपको बता दें कि ईरान की ओर से इजरायल पर 300 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था। इसके बाद इजरायल ने जवाब कार्रवाई करते हुए ईरान पर एयरस्ट्राइक की थी। दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

PC:aljazeera
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *