इंटरनेट डेस्क। गाजा पर इजरायली सेना की ओर से किए गए हमलों को लेकर अब मालदीव ने बड़ा फैसला किया है। मालदीव ने इजरायली पासपार्ट धारकों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।

चौतरफा आलोचनाएं झल रहे इजरायल के लिए ये बड़ा झटका है। खबरों के अनुसार, मालदीव सरकार ने इजरायली पासपोर्ट धारकों को हिंद महासागर द्वीपसमूह में प्रवेश करने से प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए मालदीव की ओर से कानूनों में संशोधन करने का निर्णय लिया गया। इजरायली सेना की ओर से किए गए हमलों को लेकर मालदीव में बढ़ते जनाक्रोश के बीच सरकार की ओर से इस प्रकार का लिया गया है।

प्रेस वार्ता में गृह मंत्री अली हुसन ने दी ये जानकारी
खबरों के अनुसार, राष्ट्रपति कार्यालय में आपातकालीन प्रेस वार्ता में गृह मंत्री अली हुसन ने सरकार की ओर से लिए गए निर्णय की जानकारी दी है। गृह मंत्री अली हुसन ने बताया कि मंत्रिमंडल ने इजरायली पासपोर्ट पर मालदीव में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए आवश्यक कानूनी संशोधन जल्द से जल्द करने का निर्णय लिया है।

इजरायल से हर साल करीब 15,000 पर्यटक जाते हैं मालदीव
मालदीव सरकार ने इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए मंत्रियों की विशेष समिति भी गठित कर दी है। आपको बता दें कि मालदीव में प्रति वर्ष दस लाख से अधिक पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। इसमें इजरायल से करीब 15,000 पर्यटक होते हैं।
मालदीव सरकार की ओर से से उन क्षेत्रों की पहचान करने के लिए विशेष दूत नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया है, जिनमें फिलिस्तीन को मालदीव से सहायता की जरूर है।

PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *