इंटरनेट डेस्क। मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महाथिर मोहम्मद ने अब दुनिया की महाशक्ति कहे जाने वाले अमेरिका को लेकर एक बड़ी बात कही है। उन्होंने अब वैश्विक संघर्ष को बढ़ावा दे रहे आक्रामक अमेरिकी नेतृत्व और उसके अडिय़ल रुख के बारे में चिंता व्यक्त की है। मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महाथिर मोहम्मद ने इस संबंध में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका ने रूस को नाराज करना जारी रखा तो दुनिया युद्ध की ओर बढ़ सकती है।

खबरों के अनुसार, जापान की राजधानी टोक्यो में निक्केई के फ्यूचर ऑफ एशिया फोरम के मौके पर एक साक्षात्कार में मलेशिया के पूर्व पीएम ने ये बड़ी बात की है। इस दौरान उन्होंने यहां तक बोल दिया किअमेरिकियों ने पिछले युद्धों से कोई सबक नहीं सीखा है।

अमेरिका अपने लिए चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को दुश्मन मानता है। अमेरिका सहनशील नहीं है।
महाथिर ने इस संबंध में बोल दिया कि शीत युद्ध की समाप्ति के बाद से अमेरिका लंबे समय से वैश्विक मंच पर अपनी प्रमुख स्थिति बनाए रखने का प्रयास कर रहा है।

PC:firstpost
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *