( रोहित सेठ)

रोहतास :- रोहतास जिला (सासाराम) आल इंडिया रेलवे शु-शाईन वर्कस यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव लोकप्रिय युवा समाज सेवक ओमप्रकाश राम ने अग्निपथ योजना के विरोध में हिंसक आन्दोलन कर रहे युवाओं से की अपील कहा की वे लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके अपनी मांगो को रखें। रेलवे का नुकसान आपका अपना नुकसान है। अपना ही सरकारी संपत्ति को मत जाओ, ये देश आपका और इसका संपत्ति भी अपनी संपत्ति को भला इस तरह से कौन जलाता है। उन्होने केन्द्र सरकार से आग्रह किया है कि वह तत्काल अग्निपथ योजना को वापस ले। ओमप्रकाश राम ने देश में बढती बेरोजगारी के लिए केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि भाजपा सरकार की पूंजीपरस्त और युवा विरोधी नीतियों के कारण बेरोजगारी बढ़ रही है। ओमप्रकाश राम ने आंदोलनरत बेरोजगार युवायों एवं छात्रों से हाथ जोड़कर आग्रह किया है कि आप शांतिपूर्ण आंदोलन चलाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *