
वाराणसी । नादब्रम्हा इडली के पहले प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी के द्वारा किया गया। बताते चले की पुणे की प्रतिष्ठित संस्थान नादब्रम्हा इटली का वाराणसी में पहला फ्रेंचाइजी कमच्छा स्थित काशीराज अपार्टमेंट के सामने शहर के प्रतिष्ठित गणमान्य लोगों के द्वारा उद्घाटित किया गया। प्रतिष्ठान की अधिष्ठात्री श्रीमती भावना सिंह ने बताया कि हमारे इस प्रतिष्ठान में 10 तरह की इडली का उत्पादन किया जाता है जो अपने आप में हर्ष का विषय है जैसा कि हम सबको पता है काशी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है और काशी में ही हजारों के तादात में दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं का आगमन होता हैं और उनके स्वाद को बनारस में महसूस करने के लिए पुणे की प्रतिष्ठित संस्था नादब्रम्हा इडली द्वारा वाराणसी में पूर्वांचल के पहले फ्रेंचाइजी का भव्य शुभारंभ किया। शुभारंभ के अवसर पर प्रतिष्ठान की अधिष्ठात्री भावना सिंह ने सर्वप्रथम वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण से स्वागत किया, तत्पश्चात वहां उपस्थित अन्य विशिष्ट अतिथियों में अम्बरीश सिंह भोला मानक सदस्य विकास प्राधिकरण वाराणसी, हेमंत चौबे महासचिव जन स्वराज पार्टी बिहार, कल्याण गढ़ई विभागाध्यक्ष कृषि विज्ञान संस्थान BHU का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख शैलेंद्र कुमार, कृषि विज्ञान संस्थान BHU के पूर्व प्रोफेसर प्रोफेसर एचपी सिंह, समेत वाराणसी शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।।
